ट्रेलर गाड़ी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नौ गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन 

गढ़वा। पुलिस ने ट्रेलर गाड़ी लूटकांड का खुलासा किया है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 दिसंबर, 2024 की रात अपराधियो ने एक 18 चक्का ट्रेलर गाड़ी को रंका रोड में ओबरा के पास से अशोका लीलैंड इंजन और बलेनो कार ने ओवर टेक कर लूट लिया गया था। इस संदर्भ में गढ़वा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

उक्त घटना के खुलासा को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात लूटे गए इंजन एवं टाली को रंका क्षेत्र अंतर्गत जेपीएस लाईन होटल एवं लरकोरिया में इम्तियाज होटल के पास से बरामद किया गया।

छापामारी टीम द्वारा घटना में संलिप्त सभी 9 अपराधियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त सफेद बलेनो कार एवं अशोका लीलैंड कम्पनी का इंजन भी बरामद कर लिया गया है।

इन अभियुक्तों द्वारा ही 26 से 27 अगस्त की रात में रेहला रोड, गढ़वा में बेलचम्पा के पास एक कांड को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ मे गढ़वा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में स्‍वीफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया गया है। लूटी गई टाली को बरामद करने के लिए टीम राज्य से बाहर भेजी गयी है। इस घटना में लूटी गई टाली को चांडि‍ल के पास एक गैरेज मे पेंट करा दिया, जिससे उसे पहचान नहीं जा सके। टाली का बाजार मूल्य लगभग 16-17 लाख है, जबकि ये लोग लूट की टाली 5 लाख रुपये में बेचते थे। दोनों घटना में प्रयुक्त अशोक लीलैंड का इंजन शेरघाटी के बुटू यादव का है।

जब्‍त / बरामद सामान

  • लूटा गया ट्रेलर एवं इंजन (हॉर्स) गाड़ी (रजि०-बीआर06जीजी-2577)
  • कांड में प्रयुक्त बलेनो कार रजि० नं०-जीएच01ईएल-3645
  • कांड में प्रयुक्त इंजन (हॉर्स) रजि० नं0-एनएल01एजे-2341
  • कांड में प्रयुक्त डिजायर कार रजि नं०- जेएच01एफके-4163
  • कांड में संलिप्त अभियुक्तों के द्वारा प्रयुक्त किये गये आठ मोबाइल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

  • तैकीर आलम पिता मुजीब अंसारी सा० टंडवा थाना-रमना, जिला गढ़वा
  • पंकज कुमार यादव पिता स्व० मोहन यादव सा० शेरघाटी महुआमा थाना आमस जिला गया (बिहार)
  • निषार अंसारी उर्फ छोटू उम्र 21 वर्ष पिता समशुदीन अंसारी सा० षिरीया टोंगर थाना रमना जिला गढ़वा
  • इम्माम अंसारी पिता महबुब अंसारी सा० सा० शिरीया टोंगर थाना रमना जिला गढ़वा
  • फिरदौश अंसारी पिता स्व० फिरोज अंसारी सा० परसवान थाना रमना जिला गढ़वा
  • सदरे आलम पिता असलम साह सा० कदवन थाना नगर उंटारी जिला गढ़वा
  • अलताफ अंसारी पिता समसे आलम सा० पतिहारी थाना बिशुनपुरा जिला गढ़वा
  • बुटू यादव पिता स्व० हलखोरी यादव सा० बेलदार बिगहा थाना आमस जिला गया (बिहार)
  • शत्रुधन चौरसिया पिता रामकरेश चौरसिया सा० लोकया थाना चैनपुर जिला पलामू

छापामरी दल में शामिल पुलिसकर्मी

  • नीरज कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा
  • प्रशिक्षु पुलिस उपाधिक्षक चिरंजीव मंडल गढ़वा
  • पु०नि० बृज कुमार पु०नि०-सह-थाना प्रभारी गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० संतोश कुमार गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० सुभाश कुमार पासवान गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० असफाक आलम गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० जर्नाधन राउत गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० अमित खन्ना गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० अनिमेश शांतीकारी रंका थाना प्रभारी रंका
  • पु०अ०नि० विष्णुकान्त मेराल थाना प्रभारी
  • पु०अ०नि० आकाश कुमार रमना थाना प्रभारी
  • पु०अ०नि० अभिनाश कुमार कांडी थाना प्रभारी
  • पु०अ०नि० प्रदीप केशरी गढ़वा थाना
  • पु०अ०नि० प्रदीप यादव गढ़वा थाना
  • स०अ०नि० अभिमन्यु कुमार सिंह
  • आ0-263 प्रभात कुमार पाण्डेय गढ़वा थाना
  • आ0-1039 देव कुमार उरॉव गढ़वा थाना
  • आ0-705 किनोद साहु गढ़वा थाना
  • आ0-507 अजय कुमार रजक गढ़वा थाना

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX