रांची लौटने पर रघुबर दास ने नई भूमिका को लेकर कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रांची पहुंचे रघुबर दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके कल यानी 27 दिसंबर को पार्टी में शामिल होंगे। उन्‍हें कोई अहम जिम्‍मेवारी दिए जाने की चर्चा है।

रांची पहुंचने पर श्री दास ने कहा कि मुझे 14 महीना भगवान जगन्नाथ की धरती पर ओडिशा की जनता का सेवा करने का मौका मिला। 14 महीना मेरी कर्म भूमि ओडिशा थी, लेकिन अब अपनी जन्मभूमि और कर्म भूमि पर फिर मैं वापस आया हूं। इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का बहुत आभार।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं हमेशा सक्रिय ही रहा हूं। चाहे संवैधानिक पद में रहा हूं। मैं संवैधानिक पद का निर्वाह करते हुए कहीं भी रहा मैं हमेशा सक्रिय रहा। चाहे वो राज्यपाल पद का हो, चाहे मुख्यमंत्री पद का हो, चाहे कार्यकर्ता की भूमिका हो मैं हमेशा सक्रिय ही रहा। पार्टी जो भूमिका तय करेगी उस योजना के तहत काम करूंगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX