विधायक ने कांके में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड परिसर स्थित अरसंडे पंचायत में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन सोमवार को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। मौके पर विधायक ने किसानों की समस्याएं भी सुनी। सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर इसका हल करने का निर्देश दिया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि‍ राज्य सरकार किसानों के लिए गंभीर है। इस उद्देश्य से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान खरीद की राशि 1800 से बढ़ा कर 2300 प्रति किवंटल की गई। साथ ही, प्रति किवंटल 100 रुपया बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपने नजदीकी अधिप्राप्ति केंद्रों में ही अपना धान की बिक्री करें। बिचौलियों से बचें।

कांके उप प्रमुख अजय बैठा ने भी किसानों से सरकार के द्वारा खोले गए धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान बिक्री करने का अपील की है। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन चौबे ने बताया कि वर्तमान कांके प्रखंड अंतर्गत अरसंडे पंचायत में केंद्र खोला गया है। जल्द ही प्रखंड की उरुगुट्टू पंचायत में भी केंद्र खोला जाएंगा। धान खरीद के तुरंत बाद 50 प्रतिशत राशि किसान के खाते में भेज दी जाती है। किसान का धान राइस मिल पहुंचते ही बाकी की 50 प्रतिशत की राशि किसान के खाते पर हस्तांतरित करने की व्यवस्था है।

उद्धघाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ विजय कुमार, जि‍प सदस्य हिना परवीन, सुषमा देवी, किरण देवी, बीएओ नंदेश्वर दास, जमील अख्तर, एनुल हक अंसारी, नरगिस सुल्ताना, नेसार अहमद गुड्डू, लालचंद सोनी, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, सुमन प्रताप गांगुली, अमर तिर्की, विनोद साहू, गौरी शंकर महतो, अशोक महतो, रणधीर केशरी, जुलकर नैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX