विधायक अनंत प्रताप देव ने निकाली आभार यात्रा, वादा निभाने का संकल्‍प

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। भवनाथपुर विधानसभा से झामुमो के नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव ने अपनी जीत पर बिशुनपुरा प्रखंड में स्वागत सह आभार यात्रा निकाली। इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया। कहा कि मेरे चुनाव में राजनीति की गई। फिर भी यहां की जनता ने आशीर्वाद दि‍या। सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का जो वादा किया था, उसे 1 हजार से 2500 सौ रुपये दिया जा रहा है।

श्री देव ने कहा कि 2009 में जब विधायक बना था, तब बिशुनपुरा सबसे पिछड़ा प्रखंड था। उसे बिशुनपुरा, मझिआंव व नगर तक पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया था। बिशुनपुरा में 5 एकड़ जमीन देकर थाना ब्लॉक बनवाने का कार्य किया था। अब विधानसभा की तकदीर व तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा।

गांव में तालाब सुंदरीकरण, सड़क सहित सभी विकास योजनाओं का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस लाभुकों का राशन कार्ड नहीं बना है, उसे जिला बनवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रावण राज था, उसे जनता ने मिटाने का काम किया है। जुमलेबाजी की बात करने वाले को हटाने काम लोगों ने किया है। सभी का विकास किया जाएगा।

झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आशीर्वाद मांगने आया हूं। आने वाले 5 वर्षों में विकास का कार्य किया जाएगा। वादा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा की भ्रष्‍ट पूर्व विधायक को जनता ने खदेड़ने का कार्य किया है। बीजेपी ने जाति‍ धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने की कार्य किया है।

विधायक ने इसके पूर्व मुख्यालय में पैदल मार्च कर लोगो का आभर प्रकट किया। उसके बाद विष्णु मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक अनंत प्रताप देव को भगवान की फोटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, शिवबचन यादव, संजय गुप्ता, बलराम पासवान, नारायण शर्मा, मंदिर कमेटी सचिव, ज्वाला प्रसाद, गौरीशंकर गुप्ता, अजय यादव, शिवप्रसाद साह, शंकर राम, उमेश मेहता, यशविंद्र रवि सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX