मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक 1 जनवरी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। 25वें मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर सतबहिनी झरना तीर्थ में 1 जनवरी, 2025 को दूसरी बैठक होगी। इसमें समिति के सभी कोटि के सदस्यों के साथ आम जनों को भी आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष विधायक नरेश प्रसाद सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में नववर्ष में मानस महायज्ञ की रजत जयंती मनाई जाएगी। इस बार महायज्ञ का विशेष रूप से भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 1 जनवरी, 2025 को महायज्ञ की तैयारी को लेकर दूसरी बैठक आहूत की गई है।

बैठक के दौरान महायज्ञ को लेकर व्यापक जनसंपर्क, टेंट, साउंड, लाईट, प्रवचन कर्ता, भंडारा, जलावन, गाड़ियों की पार्किंग, अपार भीड़ का नियंत्रण, स्वागत कक्ष, अंशदान संग्रह आदि की व्यवस्था संबंधी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में ही विधायक द्वारा महायज्ञ का पोस्टर व हैंडबिल भी जारी किया जाएगा। साथ ही जनसंपर्क के लिए टोलियों का भी गठन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक 25वें मानस महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माणाधीन दुकानों के एकरारनामा को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX