रांची। नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार का नगर विकास एवं आवास विभाग मे प्रधान सचिव सुनील कुमार ने स्वागत किया। इस अवसर मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र मे भवनों का नियमितीकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा। नगर विकास विभाग की शहरों शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जवाबदेही है। इस जवाबदेही को प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि शहरों में स्वच्छता एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिवरेज सिस्टम पर विशेष बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के संसाधनों और आधारभूत संरचना को विकसित कर उनकी स्थिति सुदृढ़ की जायेगी। जल्द ही नगरों के विकास, शहरों के सौंदर्यीकरण और प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित चालू एवं जारी होने वाली योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली जायेगी।
प्रधान सचिव सुनील कुमार के अलावा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, सुडा के सहायक निदेशक सूरज उरांव, अवर सचिव अतुल कुमार ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों ने भी मंत्री से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX