गोला (रामगढ़)। झारखंड सरकार के नवनियुक्त श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इस क्रम में रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में रामगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ममता देवी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न फैक्ट्रियों व अन्य संस्थान में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। साथ ही, रामगढ़ विधानसभा में तेजी से विकास हो, इसको लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर जोया प्रवीण सहित कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX