जूनियर चैंबर का कार्निवाल कल, पोस्‍टर का विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। जूनियर चैंबर के तत्‍वावधान में कॉर्निवल का आयोजन कांके रोड स्थित शाहदेव हाउस बैंक्वेट हॉल में 21 दिसंबर को किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि‍ जेसीआई रांची हमेशा रांची में कुछ अलग करने का प्रयास करता है। इस बार भी यह कार्यक्रम बाकी सभी से हट कर होगा।

कार्यक्रम में फ़्ली मार्केट, फ़न राइड, सेल्फी कॉर्नर, हॉर्स राइड, ग्रुप डांस कॉम्पि‍टिशन, लजीज व्यंजन, आकर्षक डेकोरेशन खास आकर्षण होंगे। पोस्‍टर विमोचन कार्यक्रम में रुचि झुनझुनावाला, रीति जैन, स्वाति खोवाल, गुडिया सिंघानिया, वंदना खोवाल एवं संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX