जमशेदपुर। झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने आज परसुडीह बाजार समिति में जाकर मंडी की व्यवस्था देखी। कृषि मंडी का मुआयना करते हुए स्थानीय व्यापारियों से भी व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी में स्थित दुकान, गोदाम जर्ज़र अवस्था में है। सड़कें टूटी फूटी हैं। मंडी में मुलभूत सुविधाओं का अभाव है।
इस दौरान कृषि मंडी की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असंतोष जताया गया। चैंबर की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कृषि मंडी के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नये कृषि मंत्री को बाजार समिति की इस अव्यवस्था से अवगत कराया जायेगा।

इस दौरान चैंबर की कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, व्यापार मंडल जमशेदपुर के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी, सचिव दिलीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX