Jharkhand Weather

Jharkhand : इन जिलों में 17 जनवरी से बदलेगा मौसम, होगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में 17 जनवरी से मौसम बदलेगा। रविवार को कई जगहों पर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहा। आसमान साफ रहा। मौसम शुष्‍क रहा। अगले दो दिनों के दौरान राज्‍य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 जनवरी को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी केवीके में दर्ज किया गया।

केंद्र ने बताया कि राज्‍य में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 16 जनवरी तक सुबह में धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

17 से 19 जनवरी तक राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, रांची, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा। राज्‍य के शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

20 और 21 जनवरी को राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में देखने को मिलेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। राज्‍य के शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।