Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 31 दिसंबर, 2024

मेष

कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। मन अस्थिरता से भरा रहने का योग है। यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे मन भी अस्थिर और विचलित हो सकता है। गुरु मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

वृष

रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं। अधूरी इच्‍छाओं की भी पूर्ति होने के योग हैं। आज की गई यात्रा से लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मिथुन

जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाओं के बावजूद भी धनलाभ होने का योग है। जो भी कार्य करेंगे, उसका प्रतिफल आने वाले समय में मिलेगा। यह सुखद अनुभव साबित हो सकता है। परिवार के साथ दिन शुभ रहने के योग हैं।

कर्क

प्रभाव और कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। विशिष्‍ट लोगों से संपर्क बनने के भी अवसर सामने आएंगे। सुखद यात्रा का भी योग बन रहा है। इसके अलावा उन्‍नति का भी योग है। शत्रु भी परास्‍त होंगे।

सिंह

यात्रा करनी पड़े तो सोच-समझकर ही करें। अन्‍यथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है अन्‍यथा तबीयत बिगड़ सकती है। लापरवाही के चलते प्रिय वस्‍तु के खोने की भी आशंका है।

कन्या

मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे प्रत्‍येक कार्य में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। शत्रु भी परास्‍त होंगे। मित्र और परिवार के सभी सदस्‍यों का सहयोग मिलेगा। आपकी मदद से किसी की जिंदगी में सुख आ सकते हैं।

तुला

कार्यक्षेत्र के चलते आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह सुखद हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्‍ठों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से प्रसन्‍नता रहेगी। किसी उपहार मिलने का भी योग है।

वृश्चिक

प्रेम संबंधों में निराशा लगने के आसार हैं। मन को शांत रखें। भविष्‍य की चिंता नहीं करें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें। सब बेहतर होगा। कर्मक्षेत्र में धनार्जन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। व्‍यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है।

धनु

नए अवसरों की संभावनाएं भी दस्‍तक दे रही हैं। अवसर निकले नहीं, इसलिए सतर्क रहें। अवसर का लाभ लें। शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है।

मकर

नौकरी में उच्‍चाधिकारी का समर्थन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं। जो भी कार्य सोचेंगे, उसे पूरा कर सकते हैं।

कुंभ

स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से चिकित्‍सीय परामर्श लेते रहें। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। व्‍यय अधिक और आय कम की भी स्थिति नजर आ रही है।

मीन

विरोधी नुकसान पहुंचाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सफलता और विफलता दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान नहीं हों। ईश्‍वर और माता-पिता का स्‍मरण करें। सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj