- Horoscope Today : 27 दिसंबर, 2024
मेष
घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नियति मेहरबान है। भाग्य प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ दोगुना होना निश्चित है।
वृष
तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। तेज गति के वाहन से बचकर चलें। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। दिन मिश्रित फलदायी होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें।
मिथुन
चित्त शुद्ध रहेगा। अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद है। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी है।
कर्क
घर में शांति और आनंद का वातावरण मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। शत्रु दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से सफलता की शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी।
सिंह
कार्य में मन लगेगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा। बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।
कन्या
वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भावुकता से बचना लाभकारी है। दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सचेत रहें।
तुला
पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है। युवाओं को नया कारोबार शुरू करने और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
वृश्चिक
परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर दिल खुश रहेगा। धन निवेश लाभदायक है।
धनु
नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से लाभ होगा।
मकर
अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता, अशांति का माहौल परेशान कर सकता है।
कुंभ
नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिससे मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता और मधुरता एवं मेलजोल की झलक दिखाई देगी। इससे कार्य बनते जाएंगे।
मीन
शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj