Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 15 दिसंबर, 2024

मेष

मां के प्रति अपने स्नेह को खुलकर दिखाएंगे। परिवार में सुख और सुकून की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम की प्रशंसा होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी। कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा।

वृष

मानसिक तनाव बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रिस्क लेना पसंद करेंगे। वे फायदा पहुंचाएंगे। छोटे भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। मित्रों को भी मुलाकात करने का अच्छा मौका मिलेगा। कम्युनिकेशन स्किल में वृद्धि होगी।

मिथुन

दिन बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी, जिससे आप भी संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की धन प्राप्त होने से लाभ अच्छा होगा। शिक्षा के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

कर्क

दिन कई मायनों में बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। विरोधी सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा।

सिंह

सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से दिन बेहतर जाएगा। चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

कन्या

किए हुए कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। आमदनी में जहां एक ओर बढ़ोतरी होगी, वहीं महिला सहकर्मियों अथवा महिला बॉस का साथ किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी समय बेहतर रहेगा।

तुला

कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन के गुजरने का पता ही नहीं चलेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। छोटे भाई- बहनों को भी कुछ दिक्कत होगी।

वृश्चिक

मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना बेहतर होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। शारीरिक रूप से भी थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का समाचार मिल सकता है।

धनु

दिन स्वास्थ्य के मामले में बेहद कमजोर है। सेहत के प्रति संजीदा रहें। बीमारियों से बचकर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मकर

व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को काफी रोमांटिक पाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से खुद का मन भी प्रसन्न नहीं होगा।

कुंभ

विरोधियों को धूल चटाएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता के कारण कार्यक्षेत्र में सफल उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसकी वजह से तारीफ भी मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से मन खिला-खिला रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर है, लेकिन संतुष्ट रहेंगे।

मीन

किसी कारणवश परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नए-नए आईडिया लेकर आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj