- झारखंड विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी ली शपथ
रांची। राज भवन स्थित अशोक उद्यान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 5 दिसंबर को किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कैबिनेट सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने सभी मंत्री को शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया।
राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार एवं श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की को झारखंड के कैबिनेट के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मंत्री के शपथ ग्रहण के पूर्व राज्यपाल ने झारखंड विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य प्रो. स्टीफन मरांडी को झारखंड विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद, विधायक, भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विदित हो कि श्री हेमन्त सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके उपरांत आज उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद का गठन किया, जिसमें 11 मंत्री शामिल किए गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX