छात्राओं से छेड़खानी मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्‍कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। छेड़खानी करने के आरोपि‍त को जेल भेज दिया गया है।

अब छात्राओं से छेड़खानी के मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में कोतवाली थाना के एक एसआई और मुंशी एवं महिला थाना के एक एसआइ और मुंशी शामिल हैं।

ये निलंबित

कोतवाली थाना
स०अ०नि० सनातन हेम्ब्रम
अविनाश कुमार (मुंशी)

महिला थाना
उर्मिला कोरबा (थाना स्टाफ)
स०अ०नि० उषा कुमारी

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX