गुमला। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 के अंतर्गत गुमला जिले में विभिन्न प्रतियोगिताओं (सामूहिक एवं एकल लोकनृत्य, सामूहिक एवं एकल लोकगीत, सामूहिक एवं एकल विज्ञान मेला, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण एवं फोटोग्राफी) का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को किया गया। फिशरीज साइंस कॉलेज के छात्रों ने भी विभिन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्व. ललित उरांव नगर भवन में किया गया। प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के दिशा निर्देश में इस वर्ष पहली बार कॉलेज के छात्रों ने भी युवा उत्सव में भाग लिया।
कॉलेज की छात्रा पायोजा मोहंती को एकल नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये का इनाम, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी भी उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की सफलता पर कॉलेज के सह-अधिष्ठाता, सभी सहायक-प्राध्यापक एवं अन्य गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX


