
बरेली। नए साल के जश्न को लेकर चश्मे दरफ्ता बरेली शरीफ ने फतवा जारी किया। नए लड़के और लड़कियों को ये हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न ना मनाएं।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने नए साल के जश्न पर कहा कि चश्मे दरफ्ता बरेली शरीफ ने नए साल के जश्न को लेकर एक फ़तवा जारी किया गया है। नए साल पर जो नौजवान युवा और युवती जश्न मनाते हैं, इस फ़तवे में उन्हें हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न मनाना फक्र की बात नहीं है।
श्री बरेलवी ने कहा कि नया साल का जश्न नहीं मनाया जाना चाहिए। इसकी बधाई नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि नए साल से ईसाईयों का नया साल यानी अंग्रेजी साल शुरू होता है। किसी भी गैर-मज़हबी प्रथाओं को मनाना मुसलमानों के लिए सख्त नाजायज है।
श्री बरेलवी ने कहा कि नए लड़के और लड़कियों को ये हिदायत दी गई है कि नए साल का जश्न ना मनाएं। मुसलमानों को नए साल का जश्न मनाने से बचना चाहिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX