Coal India : कोलकाता। कोयला कामगारों को 20.1 फीसदी परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) मिलेगा। यह 1 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा। इसका आदेश कोल इंडिया ने 12 दिसंबर, 2024 को जारी किया। इसका असर करीब ढाई लाख कामगारों पर पड़ेगा।
कोल इंडिया के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने इसकी जानकारी सभी सहायक कंपनियों के सीएमडी को दी है। नया वीडीए कोल इंडिया और देश भर में स्थित उसकी सहायक कंपनियों में लागू किया जाएगा। इसका प्रभाव यहां कार्यरत करीब ढाई लाख से अधिक कामगारों पर पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक हर तीन महीने में कामगारों के वीडीए में बदलाव किया जाता है। कामगारों को वीडीए 20.1 प्रतिशत मिलेगा। नया वीडीए 1 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा। यह 28 फरवरी, 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX