विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। हसकेर स्थित गढ़वा पॉलिटेक्निक में प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 दिसंबर को खेला गया। फाइनल मैच तीसरे सेमेस्टर सिविल मैकेनिकल (कंबाइन) ब्रांच और पहले सेमेस्टर के बीच खेला गया। पहले सेमेस्टर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 95 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए सिविल मैकेनिकल ब्रांच की टीम 5 विकेट खोकर 96 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ दी मैच कुमार विश्वास को दिया गया।
सिविल ब्रांच के निशांत कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी और बॉलिंग कर टीम को जीताने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक शील्ड अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका शिक्षक सोनू कुमार और छात्र विवेक कुमार ने निभाई। मैच के समापन के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल रुपेश कुमार यादव ने कहा कि आज क्रिकेट में युवा बहुत रुचि रख रहे हैं। राज्य सहित राष्ट्र स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले और गांव का नाम रौशन कर रहे हैं। खेल मानव जीवन को संतुलित बनाए रखने का माध्यम है। हमें इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखना चाहिए।
मौके पर प्राचार्य निशांत रंजन डे, विभागाध्यक्ष अमित रंजन तिवारी, शिक्षक अभिनवकांत विश्वकर्मा, सोनू कुमार, सत्यम कुमार शर्मा, दीपेश ओझा, श्रवण कुमार, अमित रंजन, राजेश कुमार चन्द्रवंशी, पंकज कुमार, संजय कुमार, श्रीकांत ठाकुर, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, सिविल मैकेनिकल टीम के कैप्टन निशांत कुमार (पाजी), उप-कप्तान विश्वजीत कुमार रंजन, दुर्गेश सिंह, सत्यवीर भारती, अंशु कुमार, पियूष कुमार, सुज्जल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX