हजारीबाग में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, करीब 20 लोग घायल

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ी दुर्घटना घटी। जिले के चरही थाना क्षेत्र के हत्यारिन मोड़ के पास घने कोहरे के कारण एक बाराती बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

एक बस बारातियों को लेकर बिहार के छपरा से रांची के लिए जा रही थी। इस दौरान अहले सुबह घना कोहरा होने की वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई।

प्रत्यक्षदर्शी डॉ देवेंद्र सिंह देव ने बताया कि वे रांची से हजारीबाग के लिए आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि हत्यारिन मोड़ पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त है और अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय और पुलिस के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हजारीबाग में हत्यारिन मोड़ को ब्लैक स्पॉट के रूप में भी देखा जाता है, जहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इस समस्या को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी उठाया था। एक बार फिर हत्यारिन मोड़ में हुई घटना ने यह सोचने को विवश कर दिया है कि इस जगह को क्यों न ब्लैक स्पॉट घोषित कर व्यापक इंतजाम किया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX