
विवेक चौबे
गढ़वा। भाजपा मंडल इकाई के तत्वावधान में जिला व प्रदेश के निर्देश पर कांडी प्रखंड के सभी शक्ति केन्द्रों पर सोमवार को सदस्यता अभियान सम्पन्न किया गया। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे व पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी की उपस्थिति में कांडी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया।
साथ ही, उपस्थित लोगों को बताया गया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की जयंती बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष सुनाने का प्रयास करेंगे।
मौके पर राम लखन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, किशोरी लाल, हैप्पी कुमार, यशवंत यादव, निक्की देवी, बीरबल कुमार, सच्चिदानंद दुबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX