भाजपा मंडल कार्यालय में मनाई गई पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने स्‍व. वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐसे काम किए हैं, जिसे पूरा देश याद करेगा। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, देश में मोबाईल युग की शुरुआत करना, कारगिल युद्ध, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नदी से नदी जोड़ने जैसी उपलब्धियां जुड़ी हुई है।

इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे, राम लखन प्रसाद, भोला मेहता, भरत मेहता, सर्जक राज मेहता, हैप्पी कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, तुला देवी, राणा कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX