हिल टॉप पब्लिक स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बरियातू स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी (वायरलेस विभाग) अश्वनी कुमार सिन्हा ने किया।

मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर एसएस मेमोरियल कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ वंदना राय, अधिवक्ता पीके लाला, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, स्कूल के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, स्कूल की प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आधुनिक तकनीक से संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित किए। 10वीं वर्ग के प्राची, सिदरा, नंदनी एवं आदित्य ने पॉल्यूशन कनवर्ट बनाया। नवम वर्ग के सोनाली, आर्यन, सलमान, सोनमति, शिफा, आठवीं वर्ग के सृष्टि, दीपिका, सुप्रिया, सप्तमी वर्ग के रितेश हमजा एवं महिमा ने भी अपने अपने प्रोजेक्ट से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्र के विकास, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3, हाइड्रो लाइट ब्रिज स्मार्ट एग्रीकल्चर हैंगिंग वाल वाटर साइकिल जैसे शिल्पकला ने दर्शकों एवं समस्त आगंतुकों को आकर्षित किया।

सभी छात्र छात्राओं ने इस कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में सीमा लाला, सरिता, स्नेहा, सूर्यकांत, शंकर कुमार, पूरोबी, सिमकी, शिवानी, गार्गी, मौशमी, साधना, सविता, प्रियंका, निकिता, एवं समस्त शिक्षक शिक्षकाएं की भूमिका अहम रही।

नन्हे मुन्हें बच्चों में शिशिर, जैद इमाम, पीहू, अंशिका, आरवी, जुबैरिया, शहजैन का विशेष आकर्षित करने वाला का प्रदर्शन रहा। यह जानकारी सुनीता श्रीवास्तव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX