विप्र ब्राह्मणों की मदद कर समाज को और मजबूत बनाएगा फाउंडेशन

झारखंड
Spread the love

रांची (झारखंड) विप्र फाउंडेशन जोन-6 झारखंड प्रदेश समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में लालपुर स्तिथ विप्र फाउंडेशन के कार्यालय में रविवार को हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में विप्र फाउंडेशन के सदस्य भारी संख्या में बनाये जाएंगे। संस्था का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, योग्‍यता को प्रधान मानकर कमजोर विप्र ब्राह्मणों की मदद कर समाज को और भी मजबूत करना है।

प्रदेश महामंत्री जेपी शर्मा ने भी अपने उद्देश्यों के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने में सहायक सकारात्मक अपने विचार रखें। उपरोक्त बैठक में प्रत्यक्ष रूप से कई पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय कमेटी से संयोजक, संरक्षक और अन्य राज्यों के भी पदाधिकारि‍यों ने वेबीनार मीटिंग के माध्यम से अपनी बात रखी।

राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे देश के विप्र ब्राह्मणों को इकट्ठा कर उनके कल्याण में और सुधार लाकर उन्हें मजबूत करने का है। समाज में सबका भला हो, इसलिए सभी ब्राह्मणों को इकट्ठा होना होगा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही हमारा प्रथम और अंतिम लक्ष्य है।

झारखंड प्रदेश के प्रभारी भरत राम तिवारी ने बताया कि हम सामाजिक समरसता के लिए कार्य करते हैं। झारखंड इकाई शिक्षा/ रोजगार व सामाजिक गतिविधियों द्वारा प्रत्येक विप्र का सहयोग करें। समय के साथ बदलाव लाकर हम हमारे ब्राह्मण समाज के कल्याण में अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाकर एक जुटता का परिचय दे सकते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, अजय दाधिच, प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारस्वत और शशांक भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश के सचिव व रामगढ़ निवासी प्रदीप कुमार शर्मा को करोना काल में लगातार समाज में अपनी सेवा का मुख्य योगदान देने के लिए विप्र फाउंडेशन की ओर से अंग वस्त्र, पुष्पगुच्‍छ और स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों में सुशील ओझा, भरत राम तिवारी, कचरू (ओडिशा), विजय कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, अजय दाधिच, महासचिव जयप्रकाश शर्मा, महासचिव प्रमोद सारस्वत, सचिव प्रदीप शर्मा, शशांक भारद्वाज, संजय शर्मा, श्याम लाल शर्मा, राजेश कौशिक, विनोद शर्मा, गणेश दायमा, जय किशन शर्मा, सांवरमल शर्मा, योगेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।