- जिला प्रशासन को 14 दिसंबर तक का दिया समय
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की गढ़वा जिला इकाई की बैठक पुरानी परियोजना के प्रांगण में 7 दिसंबर को हुई। जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुन्द सिन्हा एवं प्रदेश संयोजक रामचन्द्र पासवान उपस्थित हुए।

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जुलाई, 2023 से झारखंड सरकार यूनियन के आंदोलन के दौरान सेविका के मानदेय में प्रतिमाह 500 और सहायिका के मानदेय में 250 रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय ली थी। इसमें झारखंड के कई जिलों में बढ़े मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। हालांकि गढ़वा जिले में कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी बढ़े मानदेय का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा बीते दो वर्षो से नहीं किया जा रहा है।
जिला इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 14 दिसंबर तक बढ़े मानदेय का भुगतान नहीं होने पर 16 दिसंबर से झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले गढ़वा जिले की सेविका एवं सहायिका समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
बैठक में गढ़वा परियोजना अध्यक्ष वृंन्दा देवी, रंका परियोजना अध्यक्ष बबिता देवी, रंका अनुमंडल अध्यक्ष जमिला खातून, मेराल संयोजक इस्लाम अंसारी, कांडी परियोजना अध्यक्ष निभा सिंह, धुरकी परियोजना अध्यक्ष रीता सिंह खेरवार, मझिआंव परियोजना अध्यक्ष विंदा देवी, आजमेरु खातून, प्रतिमा देवी, खुशबू गुप्ता, लीलावती देवी, सुषमा देवी सहित अन्य उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX