सत्ता पाने के बाद हेमंत सरकार की घोषणा कुछ और हो गई : बाबूलाल मरांडी

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में आसमान जमीन का अंतर है। इनकी घोषणा चुनाव के दौरान कुछ और थी। सत्ता पाने के बाद कुछ और हो गई। वे विधानसभा के प्रथम सत्र के समापन के बाद मीडिया से 12 दिसंबर को बात कर रहे थे।

श्री मरांडी ने कहा कि कहा कि वोट पाने के लिए बढ़ चढ़कर वादे किए, लेकिन व्यवहार में कुछ और हो रहा है। उन्होंने कहा कि 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को महिला योजना का लाभ देने की बात करने वाली सरकार अब वादों से मुकर रही है। अब तो महिलाओं से पैसे वापस लेने के लिए पदाधिकारी पत्र जारी कर रहे हैं।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा सत्ता के बाद नीति में इतना बड़ा यू टर्न राज्य की जनता ने पहले कभी नहीं देखा। मंईयां योजना की तरह राज्य सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया है।

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व घोषणा किया था कि किसानों से धान की खरीदी 3200 रुपए प्रति क्विंटल होगी, जबकि सरकार ने मात्र 2400 रुपए प्रति क्विंटल खरीद का निर्णय लिया है। वह भी 15 दिसंबर के बाद। पता नहीं यह भी लागू होगा या नहीं।

बालू की किल्लत पर श्री मरांडी ने कहा कि यह पिछले टर्म से ही होता चला आ रहा। सरकार जानबूझकर ऐसा करवा रही। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराए जाने का राज्य सरकार से आग्रह किया।

श्री मरांडी ने सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की जांच सीबीआइ से कराए जाने की मांग को फिर से दोहराते हुए युवाओं को न्याय दिलाने की बात कही।

आज सदन में हेमलाल मुर्मू द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर श्री मरांडी ने कहा कि जिसकी जैसी वृति होती है, उसके शब्द भी वैसे ही होते हैं। कहा कि इतने वरिष्ठ सदस्य से इस प्रकार की भाषा की उम्मीद नहीं। हेमलाल मुर्मू के शब्दों में उनकी सोच का प्रकटीकरण हुआ है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX