सीसीएल में दो दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल में मानव संसाधन विकास विभाग के प्रकाश कक्ष में मानव संसाधन विकास एवं विधि विभाग द्वारा संयुक्त प्रयास से ‘जनरल लॉ एवरीवन सूड नो’ विषय पर दो दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें सीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्र से आए 35 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुरुआत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन विभाग) रमाकांत पांडे ने इस कार्यक्रम के महत्ता पर प्रकाश डाला। विधि महाप्रबंधक ने कार्यक्रम के मॉड्यूल से प्रभागियों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में कांस्टीट्यूशनल लॉ, कॉरपोरेट लॉ, लैंड लॉ, इन्वायरोएंटल लॉ, लेबर लॉ, क्रिमिनल लॉ, सिविल लॉ पर सिविल कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के विधि विशेषज्ञों एवं कंपनी के कुशल प्रशिक्षक द्वारा सात सत्र संचालित किए जाएंगे। इसमें सामान्य विधिक ज्ञान प्रतिभागियों को जागरुकता के लिए प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक स्तर के नवीन कुमार झा, सीसीएमसी और मित्रजित चौधरी, इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग विभाग ने भी विधि के विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की। इस कार्यक्रम के समाप्ति सत्र में पैनल परिचर्चा में विधि में महत्वपूर्ण आयामों एवं भविष्य में इस कार्यक्रम को और सुदृढ़ बनाने पर विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX