रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मिली प्रचंड जीत के साथ झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। झारखंड आंदोलन के अगुवा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन इस जीत के साथ ही इतिहास रचने जा रहे हैं।
लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर हेमंत सोरेन एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह अपने पिता पूर्व सीएम शिबू सोरेन का भी एक रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
हेमंत सोरेन, 28 नवंबर को झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ के साथ ही वह राज्य के इतिहास में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
साल 2000 में अस्तित्व में आए नए राज्य झारखंड में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है।
झारखंड में अभी तक तीन बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। पूर्व सीएम शिबू सोरेन और बीजेपी नेता पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार झारखंड की सत्ता संभाल चुके हैं।
इसके अलावा शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन भी तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया अलायंस ने बहुमत हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलायंस में सबसे अधिक सीटें मिली है। रविवार को हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया।
इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल से मिलकर पेश किया है। 28 नवम्बर को हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य की सत्ता पर आसीन होंगे। चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन अपने नाम एक रिकॉर्ड भी करेंगे, वह है सबसे अधिक बार सीएम पद संभालने का। वह अपने पिता का रिकॉर्ड इस बार तोड़ने जा रहे हैं।
जानें झारखंड में कब-कब कौन रहा है मुख्यमंत्री
- बाबूलाल मरांडी (बीजेपी)– 15 नवम्बर 2000 से 18 मार्च 2003 तक
- अर्जुन मुंडा (बीजेपी)– 18 मार्च 2003- 2 मार्च 2005
- शिबू सोरेन (झामुमो)– 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005
- अर्जुन मुंडा (बीजेपी)– 12 मार्च 2005 से 18 सितंबर 2006
- मधु कोडा (निर्दलीय)-18 सितंबर 2006 से 28 अगस्त 2008
- शिबू सोरेन (जेएमएम)– 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009
- राष्ट्रपति शासन– 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009
- शिबू सोरेन (जेएमएम)– 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010 तक
- राष्ट्रपति शासन– 1 जून 2010 से 10 सितंबर 2010 तक
- अर्जुन मुंडा (बीजेपी)– 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक
- राष्ट्रपति शासन-18 जनवरी 2013 से 13 जुलाई 2013 तक
- हेमंत सोरेन (जेएमएम)– 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014 तक
- रघुवर दास (बीजेपी)– 28 दिसंबर 2014 से 28 दिसंबर 2019 तक
- हेमंत सोरेन (जेएमएम)-29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024 तक
- चंपाई सोरेन (जेएमएम)-3 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक
- हेमंत सोरेन (जेएमएम)-4 जुलाई 2024 से अभी तक
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX