लोहरदगा से छह लोगों को अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेवारी

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रांत के 22वें अधिवेशन में नई टीम का घोषणा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओपी सिन्हा ने किया। इसमें लोहरदगा से 6 अभाविप के कार्यकर्ता कार्यकर्ता को भी प्रदेश कार्यकारिणी की जिम्मेवारी दी गई। इसमें प्रदीप कुमार हिंद, कृष्ण मोहन शर्मा, आदित्य कुमार, मनीषा कुमारी, अमित कुमार सिंह, शिव शक्ति कुमार को अभाविप का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इन छह कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर लोहरदगा के परिषद के कई कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। परिषद के गुमला विभाग संयोजक अंकित कुमार, लोहरदगा जिला संयोजक सीताराम उरांव, जिला प्रमुख विजेंद्र विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री बादल तिवारी, चोनश उरांव, उमेश पांडे, मनीष कुमार, पिंकी इंदवार, मुकेश कुमार, शुभम कुमार, रोशन कुमार, आकाश कुमार, आदर्श साहू, विजय कुमार , सूरज कुमार, कुणाल नायक, अभय कुमार, अरजव कुमार सहित कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।