एनटीपीसी चट्टी बरियातू के नि:शुल्‍क कैंप में 145 ग्रामीणों की जांच

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने शुक्रवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, केरेडारी में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया। इस कैंप में बुखार, सर्दी और खांसी की जांच की गई। इसका लाभ 145 ग्रामवासियों ने उठाया। बीमार ग्राम निवासियों को दवाई भी उपलब्ध करायी गई।

यह निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया। यह मेडिकल कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगों की सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है।

डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय गांव वालों की जांच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर परियोजना के उप महाप्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX