
- सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा राशि का उपयोग
बोकारो। सीसीएल और बोकारो जिला प्रशासन के बीच 27 नवंबर, 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। सीसीएल के ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा एवं बोकारो उपायुक्त के प्रतिनिधि शक्ति कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीएसआर के बीच क्षतिपूर्ति निवारण योजना (डैमेज रेमेडीशन प्लान) एवं प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधन संवर्धन योजना (नेचुरल एंड कम्युनिटी रिसोर्स ऑग्मेंटेशन प्लान) के अंतर्गत उपलब्ध 111 करोड़ रुपये का समझौता हुआ।
इस राशि का उपयोग झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा, जिससे जिले के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ज्ञात हो कि सीसीएल अपने कल्याणकारी एवं समावेशी पहलों द्वारा अपने हितधारकों एवं कमान क्षेत्र के नागरिकों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर सीसीएल की ओर से परियोजना पदाधिकारी (एस.डी.ओ.सी.एम) शैलेश प्रसाद एवं नोडल पदाधिकारी (वन एवं पर्यावरण) अच्युतानंद कुमार भी उपस्थित थे। प्रबंधन का कहना है कि उपर्युक्त समझौता ज्ञापन सीसीएल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX