संविधान दिवस पर संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • भारतीय संविधान के बारे में जानना एवं आस्था रखना सभी के लिए जरूरी : डॉ अजीत कुमार सिन्हा

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस की 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी सह प्रस्तावना शपथ कार्यक्रम 26 नवंबर को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इसकी अध्यक्षता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान के बारे जानना एवं आस्था रखना सभी के लिए आवश्यक  है। हमारे संविधान में 395 अनुच्छेद 25 भाग, 12 अनुसूचियां है। एक लाख पैतालीस हजार शब्द हैं।

कुलपति ने कहा कि भारतीय संविधान हस्तलिखित है। इसमें संप्रभुता, समाजवाद, लोकनिर्पेक्षता, लोकतंत्र और गणतंत्र आदि उदेश्य शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित एनएसएस के स्वयंसवकों से भारतीय संविधान का स्वयं अध्ययन करें। दूसरों को भी इससे अवगत कराने की अपील की। कुलपति ने उपस्थित प्राध्यापकों, छात्र – छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आईक्‍यूएसी के समन्वयक डॉ बीके सिन्हा, डॉ आनन्द कुमार ठाकुर, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के एनएमएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ चंचल लकड़ा, डॉ सीमा केशरी, एनएसएस के टीम लीडर्स आस्था दीप, श्रेयसी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के टीम लीडर्स अतुल कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स अंकित कुमार, अतुल कुमार, रौनक जायसवाल, अमित कुमार पाण्डेय, क्षणिका रानी, सूरजमनी उरांव आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX