सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब बना रहा क्रिकेट टीम, ट्रायल 18 नवंबर से, मिलेगा स्‍टाइपेंड

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब रांची क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों का चयन कर रहा है। इसके लिए क्‍लब 18 और 19 नवंबर, 2024 को मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम, श्यामली कॉलोनी में चयन ट्रायल का आयोजन कर रहा है।

ज्ञात हो कि सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट टीम रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर डिवीजन लीग और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेती है। सेल टीम में चयन के इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ियों को 18 व 19 नवंबर को सुबह 8 बजे मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक खिलाड़ियों को उपरोक्त तिथियों पर सुबह 8 बजे एसके मंडल (7004204948) और केपी पात्रा (8986880311) को रिपोर्ट करना चाहिए। चयनित खिलाड़ियों को सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX