भाजपा के रहते अल्‍पसंख्‍यकों को आरक्षण संभव नहीं : अमित शाह

झारखंड
Spread the love

  • राहुल की चौथी पीढ़ी भी वापस नहीं कर सकती 370, पुष्पा देवी के लिए मांगें वोट

अरविंद अग्रवाल

पलामू। देश के गृहमंत्री अमित शाह पलामू जिले के छत्तरपुर शनिवार को पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के पक्ष में संकल्प सभा को संबोधित किया।

दिल्ली से आए एसपीजी की टीम ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी इंतजाम किया था। अमित शाह का हेलीकॉप्‍टर छत्तरपुर के सड़मा स्थित गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज के मैदान में लैंड हुआ। उसके बाद सड़क मार्ग से छतरपुर हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हजारों कार्यकर्ताओं को करीब 35 मिनट संबोधि‍त किया।

श्री शाह ने प्रत्‍याशी पुष्पा देवी के पक्ष में पार्टी के लिए वोट मांगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। अल्पसंख्यक आरक्षण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी है, तब तक अल्‍पसंख्‍यक को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी धारा 370 को खत्म नहीं कर सकती है।

अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अल्‍पसंख्‍यक को 10 प्रतिशत आरक्षण देने में सहयोग करने की बात कही है, लेकिन जब तक भाजपा है, तब तक अल्‍पसंख्‍यक को आरक्षण नहीं देने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी धारा 370 को वापस लाने की बात करते हैं, लेकिन भाजपा के रहते राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी धारा 370 को खत्म नहीं कर सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX