प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची रोड शो का शेयर किया वीडियो, यहां देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रविवार को रोड शो किया। उन्होंने ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड तक चौक तक रोड शो किया। रोड शो से एक घंटे पहले ही रातू रोड में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो का एक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्‍स पर शेयर किया है।

रोड शो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हर जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया था। संबंधित जगहों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था।

रोड शो पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक तक पहुंचा। प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आए। अतिरिक्त पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद दिया। अलग-अलग स्थान पर, विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX