संजय यादव
देवघर। जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जलसार पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर, देवघर के सामान्य प्रेक्षक एल लेंबाऋतिक, मधुपुर के प्रेक्षक लाठकर श्रीकेश बालाजी राव एवं व्यय प्रेक्षक श्रीमती सुमिथा पारामाथा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ।
इसके अलावा योगाभ्यास जागरुकता कार्यक्रम के द्वारा स्वस्थ चित्त योग से शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतयोग के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि वोट देना सफल लोकतंत्र के लिए जरूरी है। सभी वोट देकर लोकतंत्र में भागीदारी दे।
योगअभ्यास में आए सभी प्रतिभागियों से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सभी मतदाता 20 नवम्बर को मतदान करें। अपने परिजनों, मित्रों सहित आसपास के मतदाताओं को मतदान करने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित करें। आगे योगाभ्यास के दौरान विभिन्न मुद्राओं के साथ शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, स्वीप व मीडिया कोषांग के अधिकारी व कर्मी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुऐंसर, बीएलओ आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj