रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा हर एकादशी को निरंतर गौ सेवा करता है। इसके मद्देनजर 12 नवंबर को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर यह सेवा की गई। ये सेवा डॉली बंसल ने कराई। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
आज की सेवा में गौ माता को हरी सब्जियां, पालक, पपीता और चोकर खिलायी गई। गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया और संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारी सुचारू रूप से की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा संथोलिया, किरण खेतान, डॉली बंसल, दीपिका मोतीका, पायल जैन, सोनम अग्रवाल मौजूद थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX