जिला परिषद सदस्य सहित कई युवकों ने आजसू पार्टी की सदस्यता की ग्रहण

झारखंड
Spread the love

अशफाक अहमद

गोला (रामगढ़)। गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसो कलां स्थित झिंझरी टांड़ स्थित आजसू कार्यालय में मंगलवार को दर्जनों युवकों ने पार्टी की विचारधारा व कार्यशैली से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाया। उन्‍होंने कहा कि हमने रामगढ़ विधानसभा का विकास किया है। आगे भी करेंगे। सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से मेहनत में जुट जाएं। एनडीए गठबंधन की आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को भारी बहुमत से जीताने का कार्य करें।

युवा परिवर्तन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमल किशोर महतो आजसू पार्टी में शामिल होते हुए अपने साथ सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान दुलमी प्रखंड की जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान भी कांग्रेस छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल हो गई। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

मौके पर पार्टी के कपिल मुंडा, रणधीर कुमार बसरिया, नवकुमार महतो, कालीचरण महतो, लखी करमाली, टेकलाल महतो, जयनंदन मुंडा, धनेश्वर महतो, सुनीता देवी, रीमा देवी, नीता देवी, सरस्वती देवी, सुलोचना देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX