मासिक बुलेटिन प्रकाशि‍त कर सदस्यों को वितरित करेगी पत्रिका उप स‍मिति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर की पत्रिका उप समिति की बैठक चैंबर भवन में 20 नवंबर को संपन्न हुई। प्रत्येक माह नये स्वरूप में मासिक बुलेटिन का प्रकाशन कर सदस्यों को वितरित करने का निर्णय इस बैठक में लिया गया। उप समिति चेयरमैन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि चैंबर गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, नये-नये उद्यमियों से फेडरेशन का जुडाव, समन्वय, चैंबर की भावी कार्ययोजनाओं का उल्लेख और स्टेकहोल्डर्स से जुडे सरकार की नीति, पॉलिसी और नोटिसों का उल्लेख बुलेटिन में प्रमुखता से किया जायेगा। इससे हमारे सदस्य व्यापार जगत की गतिविधियों से अपडेट रहेंगे।

चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी संगठन में पत्रिका का निरंतर प्रकाशन महत्वपूर्ण होता है। हमारा प्रयास होगा कि जिला स्तर पर व्यापार और उद्योग जगत की ज्वलंत समस्याओं का उल्लेख भी बुलेटिन में किया जाय।

चैंबर सदस्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने, सदस्यता विस्तार तथा बुलेटिन के माध्यम से सदस्यों के व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिले, इस पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई। बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन हेतु कंटेंट पर विचार, विज्ञापनों की बुकिंग भी ली गई। पत्रिका प्रकाशन का कार्य सुगमता से जारी रहे, इस हेतु आज की बैठक में पत्रिका उप समिति का गठन भी किया गया।

बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पत्रिका उप समिति के चेयरमेन एवं संपादक मुकेश कुमार अग्रवाल, सह संपादक प्रमोद सारस्वत, सदस्य राजीव सहाय, संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX