लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने खिचड़ी का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची ग्लोबल के द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण करने की योजना के तहत क्लब द्वारा 23 नवंबर को भी सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 1000 लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया।

विदित हो कि फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा यह कार्य पिछले 18 सप्ताह से किया जा रहा है। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि जनहित से जुडी हमारी इस मुहि‍म में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों के प्रोत्साहन से ही हम इस मुहि‍म को लगातार सफल रूप से करते आ रहे हैं। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष ख़ुशबू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मोनिका गोयनका, तलविंदर कौर व अन्य सदस्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX