Jharkhand: सदर अस्पताल में शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के धनबाद जिले से आई है, जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में मोर्चरी के बाहर रखे शव को चूहों के कुतर दिया।

गुरुवार की सुबह परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल गिरिडीह के जमुआ निवासी बोधी मंडल को बुधवार को इलाज कराने असर्फी अस्पताल लाया गया था।

घर के बाहर गिरने की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए थे और फिर उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj