झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं : शिवराज सिंह चौहान

झारखंड
Spread the love

रांची। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदधारियों को निवास पर आमंत्रित किया। अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौहान ने सभी पदधारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों ने श्री चौहान से अपने अनुभव साझा किए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है। जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है। चुनाव में उन्होंने ने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है।

वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये बड़ा अद्भुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है। यहां की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है ।

कल चुनाव अभियान का अंतिम दिन था। आज यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं, लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा। अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX