प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया (बोकारो)। गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता का द्वादशा श्राद्ध कार्यक्रम में मुरुबंदा आवास में बुधवार को हुआ। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। विधायक के दिवंगत पिता स्व. विश्वनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल विधायक की मां और परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया।
श्राद्ध कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उमाकांत रजक, विकास सिंह मुंडा, ममता देवी, पूर्व मंत्री बेबी देवी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, शहजादा अनवर, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व विधायक अर्जुन राम, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, मंटू यादव सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, बोकारो एवं रामगढ़ के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक, राज्य भर के विभिन्न विभागों के बड़े प्रशासनिक अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य भी शामिल हुए।
विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी ने सभी आगंतुक अतिथियों, सहयोगियों को भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र सहित रामगढ़ आदि से हजारों हजार की संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं जनता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX