रांची के लाल सृजन शाश्वत बने ऑल इंडिया टॉपर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • गेट – 2024 (इकोनॉमिक्स) में ऑल इंडिया रैंक -1 प्राप्त किया

रांची। रांची के लाल सृजन शाश्वत ने राज्य और जिले का परचम फहराते हए इकोनॉमिक्स विषय में गेट 2024 परीक्षा में आल इंडिया रैंक – 1 प्राप्त किया। सृजन वर्तमान में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी में कंप्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स के छात्र हैं। इस साल की गेट परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने आयोजित की थी। इसमें उनका स्कोर 1000 में से 940 था।

सृजन शुरू से ही मेधावी छात्र रहें है। उन्होंने अपनी बारहवीं की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची से पूरी की। वर्ष, 2020 में विज्ञान संकाय में सीबीएसई स्टेट (झारखंड) टॉपर भी रहे। सृजन ने प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस, धनबाद से पूरी की। कोलकाता स्थित डीपीएस रुबी पार्क से 10वीं की। 10वीं में भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त किया था।

सृजन के पिता संजय कुमार ठाकुर वर्तमान में सीसीएल में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापित है। माता श्रीमती रीना ठाकुर संत एंथोनी, रांची में अध्यापिका है।

सृजन ने बताया उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों का आशीर्वाद व उनकी प्रेरणा है। सृजन उच्च शिक्षा के बाद एकेडेमिक्स एवं रिसर्च में आगे कार्य करना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8