- प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कश्यप व्यास सेवा देंगे
रांची। सीसीएल के रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर केन्द्रीय अस्पताल में 28 नवंबर, 2024 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस शिविर में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कश्यप व्यास मरीजों की जांच करेंगे। चिकित्सीय सलाह देंगे।
हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिपोर्ट या जांच के पेपर हो तो उसे अवश्य अपने साथ शिविर में अवश्य लाये।

सीसीएल सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह के मार्ग निर्देशन में कंपनी ने अपने कर्मियों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX