- जुडको की अनुमति के बिना लीकेज खोजने में 10 मीटर रोड काट दिया
- मिट्टी फैलने और बड़े गढ्ढे के कारण कांटटोली चौक पर लगा रहा जाम
रांची। कांटटोली चौक पर नव उद्घाटित सड़क को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क खोदने से पूर्व पेयजल विभाग ने ना तो जुडको को सूचना दी और ना ही अनुमति ली। सड़क पर बेतरतीब ढंग से गड्ढा किये जाने और मिट्टी सड़क पर फैला दिये जाने से कांटटोली-नामकुम मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। आम लोगों को भारी परेशानी हुई।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मात्र एक पाइप लीकेज खोजने के लिए 10 मीटर लंबा, 3.7 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहराई मे सड़क क्षतिग्रस्त कर दी गयी। 4 अक्तूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सड़क का उद्घाटन किया गया था। अब यह आशंका है कि गड्ढे के रिस्टोरेशन में यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, तब सड़क पुराने स्वरूप में नहीं आ पायेगी। भारी यातायात के कारण सड़क धंस जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX