निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में आये लगभग 1100 प्रेमीजनों एवं श्रद्धालुओं को यह दिया गया।

कवि‍ता गाड़ोदिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से गोपाष्टमी महोत्सव के सुअवसर पर निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारा बांटा गया। इसमे पुड़ी, आलु चना टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव एव केसरि‍या खीर बांटा गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, बिष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, शिव अग्रवाल, पवन पोद्दार, ओम प्रकाश सरावगी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, हरीश साहु, चन्द्रदीप साहु, महेश वर्मा, परमेश्वर साहु सहित महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, कविता गाड़ोदिया, संतोष देवी अग्रवाल सहित अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX