
रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बढ़ती ढंड को देखते हुए डालसा, रांची ने वृद्ध आश्रम, नगड़ी में रह रहे वृद्धजनों के बीच कम्बल और खाद्य सामग्री का वितरण किया। डालसा की टीम ने वृद्ध आश्रम अपना घर, हेसग का भी दौरा किया। वहां रह रहीं वृद्ध महिलाओं का डॉक्टर ने स्वास्थ्य जांच किया। जरूरत के हिसाब से दवा का वितरण भी किया।
इस अवसर पर झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, उप सचिव अभिषेक कुमार, अवर सचिव दीपक कुमार साहू, डालसा सचिव कमलेश बेहरा एवं पीएलवी विक्की कुमार चौधरी व अन्य पीएलवी उपस्थित थे।
यह भी ज्ञात हो की झालसा के निर्देश पर एक टीम गठित कर नगरी स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे 35 वृद्धों के बीच कम्बल और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
डालसा टीम के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए आगे भी रांची जिला के विभिन्न क्षेत्रों मे जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनके बीच कम्बल खाद्य सामग्री और रहने की व्यवस्था भी रांची जिला प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX