आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2024 को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना को सस्वर दुहराया।
प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को बनकर पूरा हुआ था। यह संविधान ही स्वतंत्र भारत के नागरिकों को आजाद देश की नागरिक की भावना का एहसास कराता है। संविधान में दिए मौलिक कर्तव्य में नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है।
मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार तिवारी, एडीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा आसरी, सीजेएम कृष्ण कांत मिश्रा, एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता, कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्तागण, कर्मी, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX