धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का निर्देश दिया सीएम ने

झारखंड
Spread the love

रांची। कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खूंटी उपायुक्त ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

क्या है मामला

कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सोमवार की राम में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के उपरांत कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने खूंटी उपायुक्त को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX